{"_id":"6347a78620a04e76cf157b1f","slug":"eight-lakh-rupees-rewardee-woman-naxalite-surrendered-in-chhattisgarh-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 16 दिन पहले पति ने डाले थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 16 दिन पहले पति ने डाले थे हथियार
Thu, 13 Oct 2022 11:22 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस के प्रयासों से बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
कांकेर में आठ लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जननी ने अंतागढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर आठ लाख रुपए का इनाम था। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने पर बुज्जी को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस ने बताया कि बुज्जी का पति भी नक्सली था। उसने 27 सितंबर को सरेंडर किया था।
दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सल उन्मूलन के लिए अलग-अलग जिलों में अलग नामों से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए पुलिस प्रोत्साहित कर रही है। इसी से प्रभावित होकर बीजापुर में भी दो दिन पहले एक महिला नक्सली चैती पोडियाम ने सरेंडर किया था। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था।