फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED raids in Chhattisgarh on businessmen and politicians home

छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा: आईएएस, कारोबारी और राजनेताओं के ठिकानों पर फिर बोला धावा, मचा हड़कंप, गरमाई सियासत

Fri, 13 Jan 2023 09:50 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 09:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह 4 बजे आईएएस, कारोबारियों और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईडी ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई, महासमुंद और बिलासपुर में छापा मारा। 

विज्ञापन
ED raids in Chhattisgarh on businessmen and politicians home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह 4 बजे आईएएस, कारोबारियों और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईडी ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई, महासमुंद और बिलासपुर में छापा मारा। रायपुर स्थित ट्रांसपोटर विपुल पटेल के घर और बिलासपुर में उनके ठिकानों पर कार्रवाई की। आईएएस, राजनेता और कारोबारियों के घर छापे से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


ईडी की टीम आईएएस पी अनबलगन के देवेंद्रनगर स्थित सरकारी आवास और भिलाई आवास पर पहुंची। अनबलगन खनिज विभाग के संचालक रह चुके हैं। खनिज परिवहन घोटाले की जांच के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर अनबलगन और उनकी पत्नी आईएएस अलरमेलमंगई डी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के रायपुर और महासमुंद के आवास पर छापा मारकर पूछताछ की। अग्नि चंद्राकर जेल में बंद कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ससुर हैं। वहीं कारोबारी स्वतंत्र जैन, विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर स्थित निवास पर छापा मारने के साथ ही अन्य के ठिकानों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान सीआरपीएफ जवान और अधिकारियों की टीम निवास पर मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भी छापा
ईडी ने अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम शंकर नगर के कुछ बंगलों के अलावा शहर के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की। जिन घरों में ईडी ने दबिश दी है, उनमें आईएएस अधिकारी, कारोबारी और राजनीति से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। टीम कागजातों की छानबीन कर रही है। 

होटलों रुकी टीम 
ईडी की 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी को लेकर गुरुवार रात में ही होटलों में रुकी हुई है और सुबह से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। 

क्या हैं छापेमारी के मायने
बता दें कि आईएएस पी अंबलगन अभी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में सचिव हैं। इससे पूर्व वे खनिज विभाग में सचिव रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आज की कार्रवाई भी पूर्व में पड़े छापों से जोड़कर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी आईएएस समीर विश्नोई सहित कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारी हुई थी। फिलहाल, इस केस में अभी आईएएस अधिकारी सहित कारोबारी जेल में सजा काट रहे हैं। 

मूणत का निशाना- 'बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं'
ईडी के छापे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कहा कि कर बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं, टूटता तिलिस्म, राजा सच से भय खाता है। लगी कुछ ऐसी मजलूमों की आह, बिखरने लगा है, शीशे सा शहर,चारो तरफ झूठ फैला नजर आता है!


सीएम भूपेश का पलटवार- 'लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए कर रहे सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल 
ईडी की इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ की सियासत फिर गरमा गई है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ईडी और आईटी के छापे पर कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार है। वे यहां लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed