फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dussehra in chhattisgarh; dhamtari nagar nigam clerk suspended for not burning 10 heads of ravana effigy

Chhattisgarh: रावण का दहन हुआ, पर नहीं जले 10 सिर; आयुक्त बोले- छवि धूमिल हुई, क्लर्क सस्पेंड, 4 को नोटिस

Thu, 06 Oct 2022 07:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

धमतरी में रावण के पुतले के सिर नहीं जलने पर बाद में उन्हें निकाल कर अलग से जलाया गया। इसे नगर निगम के अफसरों ने लापरवाही माना है। 
 

विज्ञापन
dussehra in chhattisgarh; dhamtari nagar nigam clerk suspended for not burning 10 heads of ravana effigy
धमतरी नगर निगम की ओर से जलाए गए रावण के पुतले के सिर नहीं जल सके। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दशहरा पर रावण के पुतले का दहन तो हुआ, पर उसके 10 सिर नहीं जले। इसे लेकर कर्मचारियों पर गाज गिरी है। धमतरी नगर निगम ने इसे घोर लापरवाही माना है। इसके बाद नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है। जबकि चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि इससे निगम की छवि धूमिल हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि जानकर ऐसा पुतला बनवाया गया, जो पूरा जल न सके। 
विज्ञापन




दरअसल, धमतरी नगर निगम की ओर से बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए पुतला बनवाने की जिम्मेदारी सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी राजेंद्र यादव सहित अन्य लोगों को सौंपी गई थी। कर्मचारियों ने दहन के लिए करीब 30 फीट ऊंचा पुतला तैयार कराया। इसे रामलीला मैदान में पुतला दहन स्थल पर खड़ा किया गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार रात रावण के पुतले में आग लगाई गई। 
विज्ञापन



 
इस दौरान आतिशबाजी के  साथ रावण का पुतला जल गया, लेकिन उसके 10 सिर वैसे के वैसे ही रहे। यानी एक भी नहीं जल सके। इसके बाद निगम के अफसरों का गुस्सा भड़क गया। अफसरों ने गुरुवार को आदेश निकाल कर कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी। कहा कि रावण का पुतला तैयार कराने में बड़ी लापरवाही बरती गई है। जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई है।  इसके कारण राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed