फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai Crime News: Young Man Killed His Wife And Three Daughters With A Sword

Bhilai News: दिल दहला देने वाली वारदात, सनकी युवक ने विवाद के बाद पत्नी और तीन बेटियों को तलवार से काटा

Sat, 11 Feb 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ से भिलाई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Bhilai Crime News: Young Man Killed His Wife And Three Daughters With A Sword
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सनकी युवक ने अपने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सनकी युवक अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की रात 3:30 बजे आरोपी का पत्नी और बेटियों से विवाद काफी बढ़ा गया। इस पर आरोपी ने घर में रखी तलवार और लाठी से पत्नी और बेटियों पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


पूरा मामला खुर्सीपार थाना इलाके की लेबर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमर देव राय ने शुक्रवार देर रात घर में विवाद के बाद हंगामा किया। उसने अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में बेटी ज्योति राय (18) की मौत हो गई। वहीं वंदना व प्रीति और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक कारण के चलते शुक्रवार देर रात घर में विवाद किया। 

उसी दौरान उसने तलवार से अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी और दो बेटियों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed