फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man died after falling in lift in Durg

चार माह में दूसरा बड़ा हादसा: ऊपर नहीं आई लिफ्ट...खुल गया दरवाजा, नीचे गिरने से युवक की हुई मौत

Tue, 29 Apr 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 11:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिफ्ट में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। बीते चार महीने में यह दूसरा हादसा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
young man died after falling in lift in Durg
लिफ्ट में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित चौहान स्टेट में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। चार महीने में लिफ्ट से गिरने से यह दूसरी घटना है। चौहान स्टेट के लिफ्ट का मेंटेनेंस की लापरवाही सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार की सुबह 5 की बताई जा रही है। जब युवक चौहान स्टेट के तीसरे माले से नीचे आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहा था। लेकिन लिफ्ट नीचे थी।  लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने जैसे ही पैर लिफ्ट में रखा सीधा लिफ्ट के होल में जा गिरा।
विज्ञापन


युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सीढ़ी की मदद से नीचे उतरकर घायल युवक को रस्सी में बांधकर ऊपर लगाया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त राजा बान्दे (40) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि चौहान स्टेट में लिफ्ट हादसा कोई नया नहीं है। चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। जहां चार महीने पहले चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी। मृतक की शिनाख्त विनय गुप्ता (32) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई थी।


मृतक युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। इस मामले में भी लिफ्ट के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस घटना में भी लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही सामने आई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये है कि लगातार चौहान स्टेट प्रबंधन के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही करती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed