फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man buried his father dead body after killing In Chhattisgarh Durg

Murder: युवक ने पिता का कत्ल करने के बाद बाड़ी में किया दफन, बाइक पर लगे खून के धब्बों से हुआ सनसनीखेज खुलासा

Sun, 15 Jan 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jan 2023 08:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने जमीन विवाद में पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने पिता के शव को जमीन में गाड़ दिया। बाइक पर लगे खून के धब्बे से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
young man buried his father dead body after killing In Chhattisgarh Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बोरी थाना इलाके के परसदा खुर्द गांव में बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेटा ने पिता के शव को बाड़ी में ले जाकर गढ्ढा खोदकर दफना दिया, इसके बाद घर जाकर सो गया। घटना की जानाकारी उस वक्त लगी जब आरोपी के मामा की गाड़ी में खून लगे होने की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बेटे ने पिता की हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जमीन बेचने से मना करने पर पिता से हुआ था विवाद
आरोपी बेटे सूरज पटेल (21) ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 वर्षों से अपने पिता पवन पटेल (45) अलग रह रहा है। शराब और गांजा पीने की लत को पूरा करने के लिए पिता ने 8 एकड़ जमीन बेच दी। अब करीब ढाई एकड़ जमीन ही बची है। पिता उस जमीन को भी बेचना चाहता था। बेटा ने पिता को जमीन बेचने से मना किया तो विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में गुस्से में बेटे ने पिता को घर की छत से पिता को धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया। इससे पिता बेहोश हो गया। बेसुध हालत में पिता को वह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर बाड़ी में ले गया। यहां बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और गढ्ढा खोदकर बाड़ी में ही गाड़ दिया। 
 

हत्या से पहले मामा के घर की छत पर बैठकर दोनों ने पी शराब
बोरी थाना प्रभारी एम्ब्रोश कुजूर ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। गुरुवार को बेटा सूरज अपने पिता के घर बिरेझर गया था। वहां पर पिता ने बेटे से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। इस पर बेटा पिता को लेकर ननकट्ठी शराब भट्ठी गया।

यहां से शराब खरीदी और फिर दोनों सूरज के मामा के घर परसदा आ गए। वह देर रात मामा की बाड़ी में बने मकान की छत पर दोनों ने शराब पी। यहां पिता ने शराब पीने के बाद बेटे से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

 

गाड़ी में लगे खून से हुआ हत्या का खुलासा
मामा की गाड़ी में लगे खून को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि मामा रामकुमार अपनी बाड़ी में लगे टमाटर में पानी डालने गया था। यहां उसने अपनी बाइक पर खून लगा देखा।

बाइक अक्सर उसका आरोपी भांजा सूरज ही चलाता था। भांजे से गाड़ी पर खून के निशान को लेकर पूछताछ की। जब भांजे ने सच नहीं बताया तो उसने थाने पहुंच जानाकारी दी। जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed