{"_id":"63ce6f687a838268a27c543b","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-mother-and-daughter-critical-in-bhilai-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: करंट लगने से महिला की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर; मकान शिफ्टिंग के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: करंट लगने से महिला की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर; मकान शिफ्टिंग के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आईं
Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
सार
कुमुद बुरी तरह से झुलस गईं। उनको बचाने के लिए कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा भी संपर्क में आ गए। हादसा होते देख तीनों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कुमुद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसढ़ के भिलाई में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी झुलस गईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मकान में शिफ्टिंग के दौरान हुआ है। जब एक महिला लोहे का पाइप लेकर जा रही थी और वो हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उम्दा रोड निवासी कोमल जैन के मकान में साफ-सफाई का काम चल रहा था। उनके मकान के ऊपर से ही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गई हुई है। साफ-सफाई के लिए वह दो महिलाओं को लेकर आए थे। कोमल की पत्नी कुमुद जैन के साथ दोनों महिलाएं सामान को नीचे से ऊपर के फ्लोर पर पहुंचा रही थीं। इस दौरान कुमुद एक लोहे का पाइप लेकर ऊपर जा रही थीं, तभी तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इसके चलते कुमुद बुरी तरह से झुलस गईं। उनको बचाने के लिए कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा भी संपर्क में आ गए। हादसा होते देख तीनों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कुमुद को मृत घोषित कर दिया। वहीं कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा का इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू में जुट गई है।
विज्ञापन