फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Vehicular movement started in over bridge being built on National Highway 53 in Bhilai

Bhilai: नेशनल हाईवे 53 में बन रहे ओवर ब्रिज में वाहनों की आवाजाही शुरू, ट्रायल रन के लिए खुला फ्लाईओवर

Sun, 25 Feb 2024 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 06:31 PM IST
सार

भिलाई में नेशनल हाईवे 53 में बन रहे डबरापारा ओवर ब्रिज में आज वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एक घंटे के लिए फ्लाईओवर को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन
Vehicular movement started in over bridge being built on National Highway 53 in Bhilai
ट्रायल रन के लिए खुला फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में नेशनल हाईवे 53 में बन रहे डबरापारा ओवर ब्रिज में आज वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एक घंटे के लिए फ्लाईओवर को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नारियल तोड़कर बतौर ट्रायल सभी तरह के वाहनों को दुर्ग से रायपुर की दिशा फ्लाईओवर से रवाना किया। दो दिन बाद 28 फरवरी से फ्लाईओवर को दोनों तरफ से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा, शहरवासियों को फोरलेन सड़क पर एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है इससे पहले सुपेला और पावर हाउस की ब्रिज को खोल गया है अब जल्द ही डबरापारा फ्लाईओवर में आवाजाही के लिए शुरू किए जाने की तैयारी हो चुकी है। इसके साथ ही वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


लगभग पांच साल पहले कुम्हारी से सुपेला के बीच फोरलेन सड़क पर चार फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इनमें से सुपेला और पावरहाउस चौक पर बने फ्लाईओवर से आवाजाही शुरू हो चुकी है। वहीं निर्माण के दौरान आए तकनीकी दिक्कत के चलते कुम्हारी के फ्लाईओवर का एक तरफ का सड़क आवाजाही में इस्तेमाल हो रहा है। अब डबरापारा फ्लाईओवर शुरु हो जाने से न केवल भिलाई दुर्ग और रायपुर बल्कि विभिन्न राज्यों से आकर गुजरने वाली लंबी दूरी की वाहनों को भी आवाजाही सुगम हो जाएगी। चार में दो फ्लाईओवर में पहले से आवाजाही शुरू हो चुकी है। अब डबरा पारा फ्लाईओवर को आज हुए ट्रायल रन के बाद 28 फरवरी को खोल दिया जाएगा। इसके बाद 20 मार्च से कुम्हारी के फ्लाईओवर से दोनों तरफ सभी तरह के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed