फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two accused arrested for posting on social media after aerial firing

Bhilai News: रौब झाड़ने को सोशल मीडिया पर डाला हवाई फायरिंग करते वीडियो, पुलिस ने दो को धरदबोचा

Thu, 23 Feb 2023 08:19 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

रौब झाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो डालना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से देशी कट्टा समेत एक तलवार भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for posting on social media after aerial firing
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिलाई पुलिस ने देशी कट्टे से टाऊनशिप सड़क पर फायरिंग करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने वीडियो की मदद से दोनों को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस को एक तलवार और 3  देशी कट्टा सहित 2 नग जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्र में बढ़ते चाकूबाजी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने नजर बनाए रखी है। इसी कड़ी में आज भट्टी थाना पुलिस के पास एक ऐसा वीडियो हाथ लगा। जिसमें दो युवकों के द्वारा इंस्टाग्राम में देशी कट्टे से टाउनशिप फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा था। पुलिस ने जब इनके द्वारा की गई पोस्ट की पड़ताल की। तब सेक्टर 2 निवासी आकाश सिंह की पहचान की गई। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद उसके दोस्त नीरज प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब युवकों से जानकारी ली, तब पहले तो दोनों युवक टालमटोल करते रहे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस रखना स्वीकार किया है। पुलिस ने आकाश सिंह पास ने 1 नग देशी कट्टा और तलवार और नीरज ने 2 देशी समेत 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आकाश सिंह ने देशी कट्टा को पटना (बिहार) से तो नीरज ने 2 देशी कट्टा और जिंदा कारतूस को गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से खरीदकर लाया था। आरोपी नीरज के पास एक चाकू भी बरामद किया जिसे ऑनलाइन साइड से मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दोस्त के जन्मदिन पर देशी कट्टा से 2 राउंड हवाई फायरिंग किए थे। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए था। वीडियो पुलिस के हाथ लगी जिसके बाद दोनो गिरफ्तार किया गया है।  दोनों आरोपी युवक अपना रौब दिखाने के लिए इंस्टाग्राम में फायरिंग करते हुऐ वीडियो को अपलोड किया था। वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की गई। तब इन गोलीबाजों ने पटना और गोरखपुर से देशी कट्टे और जिंदा कारतूस को लाने की बात स्वीकारी है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed