फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   SDRF pulled out the vehicle that fell into Shivnath river in Durg

Durg: शिवनाथ नदी में गिरे वाहन को SDRF ने निकाला बाहर, पांच में से चार के शव बरामद, एक की तलाश जारी

Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

वाहन में पांच लोग सवार थे लेकिन पुलिस को चार शव बरामद हुए  हैं। एक बच्ची अभी लापता बताई जा रही है पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है। 

विज्ञापन
SDRF pulled out the vehicle that fell into Shivnath river in Durg
शिवनाथ नदी में गिरे वाहन को SDRF ने निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गिरी एक पिकअप वाहन को क्रेन के सहारे बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही वाहन में सवार चार लोगों के शव को भी निकाला गया है। पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


एसडीएआरएफ और पुलगांव थाना पुलिस की टीम को देर रात घटना की सूचना मिली। कि देर रात करीब एक बजे एक कार और उसमे सवार लोग उफनती शिवनाथ नदी में डूब गए है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। वाहन में पांच लोग सवार थे लेकिन पुलिस को चार शव बरामद हुए  हैं। एक बच्ची अभी लापता बताई जा रही है पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है। 

विज्ञापन

 

मृतक ललित साहू कल देर रात अपनी पिकअप वाहन लेकर राजनांदगांव से ढाबे से खाना खाकर वापस लौट रहा था इस दौरान शिवनाथ नदी का पुराना पुल पार करके  दुर्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन नदी में गिर गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed