फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   robbery accused absconded frome police station in chhattisgarh bhilai

थाने से लूट के दो आरोपी फरार: ट्रांसपोर्टर के घर में पत्नी-बच्चे को बंधक बनाकर की थी लूट, एक गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 01:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन शाम को ही मकान का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया था। वहां से हॉल में पहुंच गया था। रात होने के इंतजार में वह हॉल में बेड के नीचे छिपा रहा। सभी के सोने के बाद उसने अपने साथी को बुलाया।

विज्ञापन
robbery accused absconded frome police station in chhattisgarh bhilai
वैशाली नगर पुलिस थाना, भिलाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में थाने से लूट के दो आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर में उसकी पत्नी और बच्चे को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूटे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन थाने से चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को 15 मिनट बाद ही पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पत्नी के मुंह पर चिपकाया टेप, बेटे के गले पर रखा चाकू
जवाहर नगर निवासी सुनील सोनवानी ट्रांसपोर्टर हैं। बुधवार रात करीब एक बजे दो युवक उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की पत्नी भारती के मुंह पर टेप चिपका दिया। वहीं उसके बेटे के गले पर चाकू रखकर सोने की चेन और एक हजार रुपये लेकर भाग निकले। वारदात के बाद भारती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिये के आधार पर संदेहियों की फोटो दिखाई। इससे एक आरोपी इमरान की पहचान हो गई। 
विज्ञापन


हथकड़ी सहित थाने से भागे आरोपी
पुलिस ने बताया कि इसके बाद इमरान के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि एक अन्य आरोपी राकेश सिंह के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां से दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गए। इस पर आसपास के थानों को अलर्ट किया गया और पुलिस ने एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खुला देख एक आरोपी पहले से ही छिपा था घर में
पुलिस ने बताया कि, एक आरोपी ने सोने की चेन मुंह के अंदर छिपा ली थी। सख्ती से उसके मुंह को खुलवाकर चेन निकाली गई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन शाम को ही मकान का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया था। वहां से हॉल में पहुंच गया था। रात होने के इंतजार में वह हॉल में बेड के नीचे छिपा रहा। सभी के सोने के बाद उसने अपने साथी को बुलाया। दरवाजा खोला और वह भी अंदर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed