फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested Pediatrician Manmohan Khanduja accused of fraud of crores of rupees in Durg

Durg: शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन खंडुजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 20 Oct 2024 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

दुर्ग में छावनी थाना पुलिस ने शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ मनमोहन खंडुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस आरोपी डॉक्टर को कोलकाता के भवानीपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया है।

विज्ञापन
Police arrested Pediatrician Manmohan Khanduja accused of fraud of crores of rupees in Durg
पुलिस की गिरफ्त में डॉ. मनमोहन खंडुजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में छावनी थाना पुलिस ने शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ मनमोहन खंडुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस आरोपी डॉक्टर को कोलकाता के भवानीपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया है। आरोपी के खिलाफ करोड़ों रुपए का धोखाधड़ी का आरोप है आरोपी ने बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपए का गबन करने के आरोप हैं।

विज्ञापन


छावनी पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रार्थी सोनल रूंगटा ने शिकायत दर्ज कराया था जिसके बाद से आरोपी फरार था आरोपी डॉ. एमके खंडुजा अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक BSR स्कैन सेंटर भिलाई-दुर्ग-नागपुर के डायरेक्टर थे. वो पहले नेहरू नगर में रहते थे. पिछले कुछ सालों से वो शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे आरोपी के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर खंडुजा ने प्रार्थी सोनल रूंगटा को अपोलो अस्पताल जुनावनी का सौदा 96 करोड़ में तय किया था जिसके बाद 19 करोड़ 14 लाख बयाना के रूप में लिया था और उक्त जमीन को विपिन अग्रवाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया लेकिन प्रार्थी का पैसा वापस नही किया गया पुलिस लंबे समय से डॉक्टर मनमोहन खंडुजा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस को जानकारी लगी की फरार डॉक्टर पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में लैब संचालित कर रहा है दुर्ग पुलिस ने उसके लैब में ईलाज करने के नाम पर पहुंची और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी से करोड़ों रुपए का धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनमोहन खंडुजा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed