{"_id":"666915e57818167d3f0c7839","slug":"police-arrested-gamblers-in-dhamdha-police-station-area-of-durg-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार; नकदी और कार-बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार; नकदी और कार-बाइक जब्त
Wed, 12 Jun 2024 08:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:58 AM IST
सार
दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार बस्ती में शिवनाथ नदी किनारे कई महीने से चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार बस्ती में शिवनाथ नदी किनारे कई महीने से चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उनके पास उनके ताश पत्ती समेत 75 हजार रुपए से भी ज्यादा की नकदी बरामद की है। इसके अलावा 9 बाइक और दो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच एएसपी रिचा मिश्रा ने बताया कि धमधा थाना में जुआ का बड़ा फड़ संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और धमधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवनाथ नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार किया रहे हैं। वही पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से सतीश कुमार नवरंग निवासी ग्राम मुरकुटा बेमेतरा, गजेंद्र साहू निवासी ग्राम चिरचार बालोद, अनिल टंडन निवासी ग्राम सीताडबरी खैरागढ़, छुईखदान गंडई (केसीजी), उधो कुमार कुर्रे निवासी रौंदा, धमधा, सुकालू दास खुटेल निवासी ग्राम लाखाटोला, कबीरधाम, शिव सिंह निवासी ग्राम कोपेडबरी बेमेतरा, जयंत वर्मा निवासी कोदवा बेमेतरा, शरद कुमार वैष्णव निवासी ग्राम भंडारपुर, कबीरधाम, मनीष बारले निवासी रौंदा धमधा, योगेश साहू निवासी जोरातराई राजनांदगांव, प्रदीप मोटवानी निवासी हाऊसिंह बोर्ड पद्मनाभपुर और मेहताब सिंह निवासी कबीरधाम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन