{"_id":"6849154c2104f927e8022f1b","slug":"police-arrested-a-fake-baba-from-haryana-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: पुलिस ने ढोंगी बाबा को हरियाणा से किया गिरफ्तार किया, जाल में फंसा महिला से 36 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: पुलिस ने ढोंगी बाबा को हरियाणा से किया गिरफ्तार किया, जाल में फंसा महिला से 36 लाख रुपये ठगने का आरोप
Wed, 11 Jun 2025 11:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:04 AM IST
सार
ढोंगी बाबा ने एक महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा पाठ किया फिर उसके साथ 36 लाख से अधिक रकम को धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई के सुपेला पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ढोंगी बाबा ने एक महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा पाठ किया फिर उसके साथ 36 लाख से अधिक रकम को धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद ढोंगी बाबा ने महिला से उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही लेकिन महिला ने देने से मना कर दी। जिसके बाद महिला को ठगी होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ढोंगी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता पल्लवी जायसवाल ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वहां नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर आना जाना था जहां मंदिर के पुजारी मिश्रा से परिचय हुआ। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि उसका सेहत ठीक नही रहती है और आए दिन सेहत खराब रहती है। पुजारी मिश्रा ने उसका कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। जिसके बाद पीड़िता ने पुजारी से कहा कि पूजा कर उसका ग्रहों को शांत करना पड़ेगा और उसके लिए बाहर से पुजारी बुलाना पड़ेगा। मिश्रा ने कहा कि एक पुजारी उसके परिचय वाला है जब भी भिलाई आएंगे तो उनके द्वारा शांत पूजा पाठ करने से ग्रहों को स्थिति ठीक हो जाएगी। जिसके एवज में पूजा पाठ का खर्च निर्वहन करना होगा पीड़िता ने हरियाणा के कुलदीप महाराज ने पीड़िता से जनवरी 2023 को अपने खाते में पैसे डलवाए। जिसके बाद कुलदीप महाराज महिला को लगातार उसकी जान को खतरा होने के बहाने से जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक 36 लाख 66 हजार रुपए ठगे। उसके बाद कुलदीप महाराज ने उसका जुनवानी स्थित फ्लैट को अपने नाम करने को कहा लेकिन महिला ने इनकार कर दिया और महिला ने कुलदीप महाराज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन