फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Murder for raising slogans of Hindustan Zindabad in Bhilai

हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर हत्या: गदर 2 फिल्म देखकर आया था युवक, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sat, 16 Sep 2023 12:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना पहुंचकर कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल पुलिस  आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Murder for raising slogans of Hindustan Zindabad in Bhilai
घटना के बाद थाने के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में सिख समाज के युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


खुर्सीपार थाना के तहत आईटीआई मैदान की घटना है जहां शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम मलकीत सिंह उर्फ वीरू बताया जा रहा है। जो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर गदर 2 फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की। उसके एक दोस्त को गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने के बल बैठाये रखा और उसके सामने वीरू की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

सभी आरोपी खुर्सीपार के बताए जा रहे हैं। जानाकारी के अनुसार मृतक गदर 2 फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। जिसे सुनकर आरोपियो ने उसकी बेदम पिटाई कर फरार हो गए। घायल मलकीत को रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना पहुंचकर कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल पुलिस  आरोपियों की तलाश में जुटी है। 



    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed