फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   mortal remains of the martyred soldier reached Bhilai Deputy CM Vijay Sharma paid tribute

Durg: बलिदान हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा भिलाई, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Feb 2024 03:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। डिफ्टी सीएम ने कहा कि जवान मेरे पीएसओ के पिता थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रेशर बम बहुत स्थानों पर नक्सलियों ने बिछा रखा है।

विज्ञापन
mortal remains of the martyred soldier reached Bhilai Deputy CM Vijay Sharma paid tribute
डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में बलिदान हुए जवान राम आशीष यादव का पार्थिव शरीर आज सेना के विशेष विमान से भिलाई स्थित उनके निवास लाया गया। आपको बता दे की जवान आशीष यादव कल अपनी पार्टी के साथ एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुऐ थे लेकिन बेचपाल के पास वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईडी की चपेट में आ गए। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। आज जब उनका पार्थिव शरीर भिलाई लाया गया तब डिफ्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे। पूरा परिवार बलिया में रहता है इसलिए परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार वहीं करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

 

सीएएफ की 19वीं वाहिनी में पदस्थ राम आशीष यादव का पार्थिव शरीर जैसे ही सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंचा। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जवान की काया को कांधा देकर एंबुलेंस तक लेकर आए। इसके बाद भिलाई के सेक्टर 2, स्तिथ उनके निवास लाया गया। जहां उन्हे राजकीय सम्मान के साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। डिफ्टी सीएम ने कहा कि जवान मेरे पीएसओ के पिता थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रेशर बम बहुत स्थानों पर नक्सलियों ने बिछा रखा है। जिसके कारण जवान, ग्रामीण और मवेशी इसमें फंसते हैं। आईडी विकास के कार्यों में बाधा है।

विज्ञापन

 

विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 15 कैंप स्थपित किए गए है। पूर्ववर्ती जो की नक्सलियों का गढ़ का कहा जाता है वहां भी कैंप बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है, की नक्सली यदि चर्चा करना चाहते हैं तो प्रेम से भी चर्चा की जायेगी। लेकिन कोई अवरोध खड़ा करते हैं तो उससे भी सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed