{"_id":"646bab21af37c280b708c346","slug":"fierce-fire-in-plywood-factory-in-durg-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, 80 से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, अभी भी उठ रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, 80 से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, अभी भी उठ रहीं लपटें
Mon, 22 May 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 22 May 2023 11:19 PM IST
सार
जेवरा सिरसा स्थित गोयल प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
फ्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर जेवरा सिरसा पुलिस व दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। करीब 80 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
जेवरा सिरसा स्थित गोयल प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दमकल की 80 से अधिक गाड़ियों का उपयोग करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी देवादास भारती ने बताया कि गोयल प्लाईवुड फैक्टरी में गन्ने के भूसे में अज्ञात कारणों से आग लगाने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं पुलिस फैक्टरी में फायर उपकरण नहीं होने पर मालिक को नोटिस जारी करने की बात कह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण आग बुझाने में परेशानी
आग की सूचना मिलते ही जिला दमकल विभाग घटनस्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन 12 से 13 घंटे में विभाग 80 से अधिक गाड़ियों का उपयोग कर चुकी है, उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। तेज हवा के चलने से आग और फैलती जा रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मौसम खराब होने के कारण आग और बढ़ती जा रही है
विज्ञापन
लाखों का भूसा खाक, कंपनी की लापरवाही से लगी भीषण आग
गोयल प्लाईवुड फैक्टरी में रखे गन्ने का भूसा व कीमती मशीन जलाकर खाक हो गई। जानाकरी के अनुसार, कंपनी में लगातार केमिकल का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन कंपनी के अंदर फायर उपकरण नहीं होने से फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि अगर फायर उपकरण फैक्टरी होते तो फैक्टरी में भीषण आग नहीं लगती। वहीं इस आगजनी में कंपनी के संचालक द्वारा लापरवाही उजागर हुई है, जिससे आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का नुकसान कंपनी के संचालक को हुआ है। इस घटना के दौरान फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे, जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
पूर्व में भी फैक्टरी में लगी थी भीषण आग
गोयल प्लाईवुड फैक्टरी में 10 मार्च 2022 को भी भीषण आग लगी थी, जिसमें फैक्टरी मालिक की लापरवाही उजगार हुई थी। इस समय भी फायर उपकरण नहीं थे। दमकल विभाग के द्वारा नोटिस देने के बाद भी फायर उपकरण नहीं लगाए गए थे। नतीजतन आज की घटना देखने को मिली।