फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   female laborer died after wall building under construction

Bhilai: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला मजदूर की मौत, हादसे में दो लोग घायल

Thu, 11 May 2023 11:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 May 2023 11:08 PM IST
सार

दीवार गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।  घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
female laborer died after wall building under construction
हादसे में घायल हुआ मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई के  सुपेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां  दीवार गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।  घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


चंद्रा मौर्या सुपेला के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ.अनूप गुप्ता का हॉस्पिटल बन रहा है। उन्होंने निर्माण का ठेका रायपुर के पवन पात्रा को दिया था। ठेकेदार ने मध्य प्रदेश के बालाघाट से मजदूरों को बुलाकर निर्माण कार्य करवा रहा था। सभी मजदूर वहीं पर रहकर काम कर रहे थे। गुरुवार को मजदूर साइड में काम कर रहे थे इसी दौरान हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था। 

विज्ञापन

 


तभी 8-10 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत प्रजापति की मृत घोषित कर दिया वही मनहरण का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले पुलिस ने प्रथम दृष्टि  लापरवाही पाए जाने पर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर सुरक्षा बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।  वहीं मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed