Bhilai: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला मजदूर की मौत, हादसे में दो लोग घायल
दीवार गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां दीवार गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।
चंद्रा मौर्या सुपेला के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ.अनूप गुप्ता का हॉस्पिटल बन रहा है। उन्होंने निर्माण का ठेका रायपुर के पवन पात्रा को दिया था। ठेकेदार ने मध्य प्रदेश के बालाघाट से मजदूरों को बुलाकर निर्माण कार्य करवा रहा था। सभी मजदूर वहीं पर रहकर काम कर रहे थे। गुरुवार को मजदूर साइड में काम कर रहे थे इसी दौरान हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था।
तभी 8-10 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत प्रजापति की मृत घोषित कर दिया वही मनहरण का इलाज जारी है।
एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले पुलिस ने प्रथम दृष्टि लापरवाही पाए जाने पर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर सुरक्षा बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।