{"_id":"68764d33ce679d73740eb90b","slug":"fatal-attack-on-cousin-police-admitted-the-injured-to-hospital-accused-arrested-in-durg-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: चचेरे भाई पर प्राण घातक हमला, घायल को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: चचेरे भाई पर प्राण घातक हमला, घायल को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Jul 2025 07:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:31 PM IST
सार
दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम झीट मे चचेरे भाई पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम झीट मे चचेरे भाई पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने चचेरे भाई पर तलवार से हमलाकर कर तलवार लेकर घायल को मंदिर के पास बैठकर हंगामा करते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फरार आरोपी को रायपुर के रायपुरा चौक से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूरा मामला झीट के बाजार चौक के पास की है जहां इकबाल खान जब अपने पान दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसके चचेरे भाई अनीश खान ने मामूली विवाद को लेकर इकबाल खान पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।इसके बाद घायल के परिजनो ने अमलेश्वर थाना में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे हैं। इधर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही पुलिस आरोपी अनीश खान की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रायपुरा चौक से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने चचेरे भाई इकबाल खान पर हत्या करने की नियत से तलवार से वार करना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताई कि आरोपी अनीस खान और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।जिसकी जानकारी उसके चचेरे भाई इकबाल खान ने आरोपी की पत्नी के परिवार वालों को दे दी थी। जिसके कारण आरोपी आपने चचेरे भाई इकबाल खान से काफी नाराज था।और उसी का बदला लेने की नियत से उसने तलवार से उस पर प्राण घातक हमला कर दिया था।
विज्ञापन