फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Police has arrested 15 gamblers while gambling

दुर्ग में जुआ खेलते 15 दबोचे: जुआरियों से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त, सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले

Mon, 05 May 2025 11:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 May 2025 11:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जुआ खेलते 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास से 1.24 लाख रुपये कैश जब्त हुआ है। ये सभी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Durg Police has arrested 15 gamblers while gambling
जुआरी गिरफ्तार  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमलेश्वर थाना और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई की है। बाड़ी (फॉर्म हाउस) में जुआ खेलते 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरी के फड से पुलिस ने 1 लाख 24 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए जुआरी रायपुर और अमलेश्वर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खुडमुडा के सत्या फॉर्म हाउस के गार्डन में जुआ के फड़ का संचालन किया जा रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने सत्या फॉर्म हाउस पर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं उनके पास 1 लाख 24 हजार रुपए बरामद की है। पकड़े गए जुआरी रायपुर और दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। जुआरी फॉम हाउस के गार्डन में बैठकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरियों में मोरध्वज उर्फ मोनू साहू, सुरेश बिजवानी, पवन सोनकर, दुर्गेश विश्वकर्मा, महेन्द्र वर्मा, सुरेश कुमार, रामू तांडी, राजेश चंद्रवंशी, उमेश यादव, डिकेश्वर सोनकर, ईश्वर सोनकर, चुम्मन देवांगन, हेमलाल निषाद, दीपक वर्मा, दीपक ध्रुव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरध्वज उर्फ मोनू साहू कांग्रेस नेता बताया जा रहा है। जो अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस चुनाव लड़ चुका है। अमलेश्वर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सत्या फार्म हाउस के गार्डन में जुआ का फड़ बैठने की जानकारी मिलने पर मौके पर टीम रवाना की गई। जहां ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 24 हजार रुपए नगदी, ताश पत्ती और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed