{"_id":"69b63ba259fa322e5d013fe0","slug":"durg-police-assault-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4051612-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में भीड़ हटाने गई पुलिस ने युवक को पीटा, आरक्षक की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में भीड़ हटाने गई पुलिस ने युवक को पीटा, आरक्षक की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद
Sun, 15 Mar 2026 10:46 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
आरक्षक ने युवक पर बंदूक के बट को पीटा
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबा में गुरुवार देर रात भीड़ लग गई, जिसे हटाने के लिए पुलिस वहां पहुंची। इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने बंदूक के बट से एक युवक को मार दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, छावनी थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आसपास ढाबा संचालकों के द्वारा देर रात तक खाना परोसने के चलते रोजाना भीड़ हो जाती है। घटना के दिन भी रेलवे स्टेशन के पास भीड़ होने की जानकारी लगाने पर छावनी थाने में पदस्थ राकेश चौधरी और लव पाण्डेय वहां पहुंचे और आरक्षक राकेश चौधरी ने बंदूक के बट से राजनांदगांव के ढाबा संचालक को पीट दिया और अन्य लोगों को वहां से जाने को कहा गया। राजनांदगांव निवासी नागेश साहू अपने कुछ साथियों के साथ रेलवे स्टेशन ढाबा के पास खड़े थे इसी दौरान दोनों पुलिस वाले वहां पहुंचे और उसको मार दिया। घटना ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। यहां वीडियो 12 मार्च को देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन