फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Murder mother had killed innocent child of six months CCTV footage revealed

Durg Murder: मां ने ही की थी छह माह के मासूम बच्चे की हत्या! सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Wed, 05 Apr 2023 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मां ने ही बच्चे की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि बच्चे के पेट में मां का दूध मिला था। जो कि एक से दो घंटे पहले मां ने पिलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Durg Murder mother had killed innocent child of six months CCTV footage revealed
Durg Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवजात की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल,  30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात दुर्ग के एक नवजात के लापता होने के बाद उसका शव नगपुरा तालाब से बरामद किया गया था। 
विज्ञापन


दुर्ग पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की। पुलिस ने कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस ने घटना में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि देर रात एक महिला काली रंग की साड़ी में बच्चे को लेकर अकेली घूमती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


यह फुटेज दुर्ग के नगपुरा इलाके के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी का है। इसके आधार पर पुलिस पुख्ता तौर पर इस बात को साबित करती दिखाई दे रही है कि जिस तालाब से छह माह के बच्चे के शव को बरामद किया था। उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि उसकी मां के द्वारा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बच्चे के माता-पिता द्वारा ही पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी कि उनका छह माह का बच्चा घटना की रात बिस्तर से अचानक गायब हो गया था। दूसरे दिन बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया था। 

इसके बाद जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि बच्चे की मां मानसिक रोगी है। वह झाड़ फूंक, जादू टोने पर विश्वास करती थी। इसलिए घटना की रात वह काली साड़ी पहनकर निकली और अपने बच्चे को गांव के तालाब में जिंदा फेंक दिया था।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दूसरे दिन इस बात की जानकारी दी थी कि प्रथम दृष्टया मां ने ही बच्चे की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि बच्चे के पेट में मां का दूध मिला था। जो कि एक से दो घंटे पहले मां ने पिलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed