फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dead body of a young man found on the engine of a goods train in DURG

Durg: मालगाड़ी के इंजन के ऊपर मिला युवक का शव, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Tue, 28 Nov 2023 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 08:13 PM IST
सार

दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र के रसमडा स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर अज्ञात युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the engine of a goods train in DURG
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र के रसमडा स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर अज्ञात युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी और राजानांदगांव जीआरपी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

 

रसमडा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के इंजन में अज्ञात युवक के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर अज्ञात युवक का शव पूरी तरह जलकर राख हो गया। भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही मालगाड़ी रसमडा रेलवे स्टेशन पर रुकी जहां मौजूद लोगों ने मालगाड़ी के इंजन के ऊपर युवक शव देखा। सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई जिसके बाद कुछ समय के लिए विद्युत सप्लाई बंद करके इंजन के पेंटोग्राफ में फंसे युवक के शव को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed