फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh young man killed minor girl by stabbing during jwara immersion in bhilai

ज्वारा विसर्जन में लड़की का कत्ल: दूसरे से प्यार का शक था, सनकी युवक ने मारा चाकू, बचाने आई बहन पर भी किया वार

Thu, 30 Mar 2023 09:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि महेश ने जेल से छूटने के बाद लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर महेश ने शराब के नशे में लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद स्कूल की छत पर सो गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man killed minor girl by stabbing during jwara immersion in bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में नवरात्रि के अंतिम दिन गुरुवार को दिन दहाड़े सनकी युवक ने चाकू मारकर एक लड़की की हत्या कर दी। इस दौरान लड़की की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बहनें ज्वारा विसर्जन देखने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। उसे शक था कि लड़की किसी और से प्यार करने लगी है, इसके चलते उसकी हत्या कर दी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

chhattisgarh young man killed minor girl by stabbing during jwara immersion in bhilai
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

वारदात के बाद मौके से भाग निकला आरोपी
जानकारी के मुताबिक, 16 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ज्वारा विसर्जन देखने के लिए शीतला मंदिर इंदिरा नगर पहुंची थी। इसी दौरान वहीं रहने वाला महेश यादव पहुंच गया। आरोप है कि उसने बड़ी बहन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लड़की की छोटी बहन बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh young man killed minor girl by stabbing during jwara immersion in bhilai
Murder - फोटो : istock

स्कूल की छत पर सोते हुए पुलिस ने पकड़ा
भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि, वारदात की सूचना मिलने पर सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। इस पर आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी का पता लगाने में जुट गई। कुछ देर बाद आरोपी महेश यादव के एक स्कूल की छत पर छिपा हुआ मिल गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक सामने आया है कि आरोपी का बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग था। उसे शक था कि वह किसी और लड़के को चाहने लगी है। 

विज्ञापन

chhattisgarh young man killed minor girl by stabbing during jwara immersion in bhilai
सुपेला थाना, भिलाई। - फोटो : संवाद

एक महीने पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
पुलिस ने महेश को कुछ महीने पहले चोरी के मामले में पकड़ा था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। एक माह पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। बताया जा रहा है कि महेश ने जेल से छूटने के बाद लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर महेश ने शराब के नशे में लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद स्कूल की छत पर सो गया। बताया जा रहा है कि महेश ने लड़की के सीने पर चाकू से कई वार किए थे। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed