फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh police arrested bookies Noida police registered a case of kidnapping Online Satta

Online Satta: छत्तीसगढ़ पुलिस को सटोरियों को गिरफ्तार करना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

Tue, 07 Feb 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Feb 2023 10:27 AM IST
सार

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने महादेव ऑनलाइन एप के माध्यम से सट्टे का कारोबार का खुलासा भी किया। इनकी गिरफ्तारी ने दुर्ग पुलिस की मुश्किल बढ़ा दी है। इस मामले में यूपी पुलिस ने बिना जानकारी के कार्रवाई करने को लेकर दुर्ग पुलिस के खिलाफ नोएडा पुलिस ने धारा 365 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh police arrested bookies Noida police registered a case of kidnapping Online Satta
chhattisgarh police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टा लॉयन बुक-15 के पांच पैनल चला रहे दुर्ग भिलाई और छत्तीसगढ़ के सटोरियों को गिरफ्तार करना छत्तीसगढ़ पुलिस को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के सूरजपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने महादेव ऑनलाइन एप के माध्यम से सट्टे का कारोबार का खुलासा भी किया। इनकी गिरफ्तारी ने दुर्ग पुलिस की मुश्किल बढ़ा दी है। इस मामले में यूपी पुलिस ने बिना जानकारी के कार्रवाई करने को लेकर दुर्ग पुलिस के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के सूरजपुर थाना इलाके के ग्रेटर नोएडा स्थित एलिस्टोनिया अपार्टमेंट में महादेव ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है, जहां दुर्ग पुलिस ने अपार्टमेंट के 9वीं मंजिल के फ्लैट पर दबिश देकर नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार सटोरियों में लोकेश कलवानी सुंदर बाजार भाटापारा, अभिषेक सिंह शांति नगर भिलाई, विशाल कुशवाहा गणेश नगर, एसीसी जामुल, अंकुश वर्मा संग्राम चौक, कैम्प - 1 छावनी, आकाश साहू,हार्डवेयर लाइन सुपेला, अंकित कनौजिया शॉप नंबर 8, वैशाली नगर, वैभव सिंह टिकरापारा बिलासपुर, शुभम राव एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 व डी आशीष जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार शामिल हैं। 

पकड़े गए सभी लॉयन बुक-15 ब्रांच के पांच पैनल का संचालन कर रहे थे। अब इस मामले में ग्रेटर नोएडा सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने दुर्ग पुलिस पर बिना सूचना दिए सटोरियों को पकड़ने का आरोप लगाया है। 


यूपी पुलिस ने अपार्टमेंट में मेंटनेस मैनेजर विनोद कुमार कसाना की शिकायत पर दुर्ग पुलिस पर अपहरण की धारा 365 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है पुलिस ने विधि अनुसार कार्रवाई की है। यूपी पुलिस से जो भी नोटिस मिलेगा उसका तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed