फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CG Election 2023 PM Modi in Durg Statement on Congress Government And CM Baghel Over Mahadev App Case

CG Election 2023: दुर्ग में पीएम मोदी बोले- पैसा पकड़े जाने के बाद बौखला गए सीएम, पाई-पाई का होगा हिसाब

Sat, 04 Nov 2023 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

PM Modi in Chhattisgarh: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
CG Election 2023 PM Modi in Durg Statement on Congress Government And CM Baghel Over Mahadev App Case
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा'

पीएम मोदी ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपका विश्वास तोड़ा है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।


 
विज्ञापन

पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के अपने  भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है।

'पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए'

पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं। दुर्ग में पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। 


 

'एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का'

पीएम मोदी ने कहा कि आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस के हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

'भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहते हैं वो करते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed