फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Case of transfer of children in Shishu Hospital relatives handed over the newborn baby and his mother to the h

Durg: शिशु अस्पताल में बच्चों की बदली का मामला, परिजनों ने नवजात बच्चे और उसकी मां को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा

Tue, 04 Feb 2025 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 07:17 PM IST
सार

दुर्ग में जिला चिकित्सालय के शिशु अस्पताल से दो बच्चों के अदला बदली के मामले में मुस्लिम परिजनों ने नवजात बच्चे और उसकी मां को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। बच्चे अदला-बदली के मामले में जिला प्रशासन ने एक जांच गठित कर जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Case of transfer of children in Shishu Hospital relatives handed over the newborn baby and his mother to the h
अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में जिला चिकित्सालय के शिशु अस्पताल से दो बच्चों के अदला बदली के मामले में मुस्लिम परिजनों ने नवजात बच्चे और उसकी मां को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। बच्चे अदला-बदली के मामले में जिला प्रशासन ने एक जांच गठित कर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुस्लिम परिजनों ने बड़ी संख्या में शिशु अस्पताल पहुंचकर बच्चे और मां को अस्पताल को सौंपा। 

विज्ञापन


दरअसल तीन दिन पहले जिले के शिशु अस्पताल में बच्चे अदला बदली का मामला सामने आया था। जहां एक मुस्लिम परिवार का नवजात बच्चा हिंदू परिवार के घर पहुंच गया है।और ठीक वैसे ही हिंदू का बच्चा मुस्लिम परिवार के घर पहुंच गया है। यह बड़ी लापरवाही दुर्ग के शासकीय शिशु अस्पताल के स्टाफ के कारण हुआ है। दरअसल 23 जनवरी को केलाबाड़ी निवासी शबाना कुरैशी का ऑपरेशन से एक लड़का हुआ था। और उसी दिन नेहरू नगर निवासी साधना का ऑपरेशन से लड़के को जन्म दिया। दोनो बच्चो के हाथ में टैग लगाए गए। और दोनो मां को बच्चे दे दिए गए। लेकिन अस्पताल स्टॉफ की तरफ से एक लापरवाही हो गई। टैग में इंग्लिश में लिखे शबाना के बच्चे को साधना को और साधना के बच्चे को शबाना को दे दिए। इस बीच हिंदू के बच्चे को मुस्लिम मां और हिंदू मां मुस्लिम बच्चे को दूध पिलाते रहे।लेकिन एक सप्ताह बाद शबाना के परिवार वालों ने बच्चे के टैग में नाम में हुई लापरवाही को समझा।
विज्ञापन


नवजात बच्चे की मां शबाना कुरैशी ने बताया कि 23 जनवरी को शिशु अस्पताल में एक लड़के को जन्म दी थी और कुछ मिनट बाद साधना नाम की महिला ने एक लड़के को जन्म दी थी जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनो बच्चे को एक साथ हाथ में टैग लगाकर रख हुए थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनो बच्चो को परिजनों को सौंपा गया जिसमे शबाना का बच्चा साधना को और साधना का बच्चा को शबाना को सौंपा दिया गया इसकी जानकारी 10 दिन बाद शबाना के हाथ में टैग में लिखे नाम को देखकर खुलासा हुआ उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल प्रबंधन उसके असली बच्चो को वापस नही दिलाती है तब तक बच्चे को अस्पताल प्रबंधन के पास रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed