फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A young man brutally killed a cow's calf, the accused has been arrested

Durg: युवक ने पड़ोसी के बछड़े की निर्मम हत्या की, बोरे में भरकर शव नाले में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 08:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Mar 2025 08:20 AM IST
सार

दुर्ग के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में घर में पड़ोसी के गाय का बछड़ा आने से नाराज होकर युवक ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन
A young man brutally killed a cow's calf, the accused has been arrested
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में घर में पड़ोसी के गाय का बछड़ा आने से नाराज होकर युवक ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी संतू टंडन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि भारत माता चौक कृष्णानगर सुपेला निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष) ने थाने में आकर शिकायत की। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम,2004 की धारा 10, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी।प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में गाय पालने का काम करता है। 25 फरवरी को उसकी गाय का बछड़ा गायब हो गया। इस पर उसने घर में लगे सीसीटीवी की जांच की। 
विज्ञापन


फुटेज देखने पर पता चला कि गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले संतू टंडन के घर चला गया था जो वापस नहीं आया। संतू साइकिल से बोरी मे बांधकर बछड़े को ले जाता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संतू टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके घर में गाय का बछड़ा आने पर पहले उसके सिर पर पत्थर से वार निर्मम हत्या कर दी। फिर प्लास्टिक की बोरी में बछड़े को भरकर साइकिल से गांधी मोहल्ला के कोसानगर नाला में फेंक दिया। आरोपी संतू पिता शिव टंडन (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed