{"_id":"658291a3aed6365d4f01d6f6","slug":"a-woman-died-due-to-diarrhea-in-bhilai-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई में डायरिया का प्रकोप: 70 से ज्यादा मरीज आए सामने, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई में डायरिया का प्रकोप: 70 से ज्यादा मरीज आए सामने, एक महिला की मौत
Wed, 20 Dec 2023 12:33 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:33 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में डायरिया के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन एक महिला की डायरिया की वजह से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन
बीमारी से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई के खुर्सीपार गौतम नगर में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में डायरिया के 70 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्र शिविर में मरीजों का उपचार कर रहा है। साथ ही साथ घर-घर जाकर सर्वे कर एहतियातन उपाय और दवा का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौतम नगर के वार्ड 42 में इन दिनों डायरिया से प्रभावित है। पिछले तीन से चार दिनों में डायरिया के 70 से अधिक मरीज उल्टी दस्त के मरीज सामने आए हैं। बीते दिन डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक करमैता गौतम नाम की महिला की संदिग्ध मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला के परिजन एक दिन पूर्व महिला के लिए शिविर से दवाई लेकर गए थे। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन मेकाहारा न लेकर भिलाई के श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन