फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5 accused arrested with heroin worth lakhs of rupees, main accused used to bring heroin from Delhi

सीजी: आलमारी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, छापे में 70.460 ग्राम ड्रग्स और 8 मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद

Mon, 21 Sep 2026 09:00 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

दुर्ग के खुर्सीपार में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में महिला, दो पुरुष और दो अपचारी बालकों को पकड़ा। आरोपियों से 70.460 ग्राम हेरोइन, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, 8 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत 29.22 लाख का सामान जब्त हुआ।

विज्ञापन
5 accused arrested with heroin worth lakhs of rupees, main accused used to bring heroin from Delhi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खुर्सीपार पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ एक महिला, दो पुरुष और दो अपचारी बालकों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 70.460 ग्राम हेरोइन, मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन क्रमांक-3 स्थित जीरो स्ट्रीट के एक मकान में हेरोइन की खरीदी-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में छापामार कार्रवाई की।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया जसबीर कौर पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आलमारी से हेरोइन के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, 21.51 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन का कुल वजन 70.460 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपए है। वहीं, हेरोइन की बिक्री से प्राप्त नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और 8 मोबाइल फोन सहित जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 29.22 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपिया जसबीर कौर, उसके साथी नितेश सोनी और तिरकेश निषाद सहित दो अपचारी बालकों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र में हेरोइन की खरीदी-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। मौके से पांच आरोपियों को पकड़ा गया और हेरोइन, बिक्री की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग और भिलाई में खपाते थे। मुख्य आरोपिया मादक पदार्थ की बिक्री के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed