फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drunken son attacks father with brick and kills him

Raigarh: शराब के नशे में धुत बेटे ने ईंट से हमला कर पिता को उतरा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 04:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने ईंट से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Drunken son attacks father with brick and kills him
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में लड़के को पत्नी और बेटे को लेने जाने की नसीहत देना एक पिता को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में चूर कलयुगी पुत्र ने ईंट मारकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी में रहने वाले रतिराम नागवंशी (55) के दो बेटे हैं। छोटा बेटा दिलेश्वर नागवंशी (30) अपनी पत्नी और बच्चे के साथ छठी निमंत्रण में शामिल होने अपने ससुराल झारआमा बैगीनडीह गया था, जहां से वह मंगलवार की शाम पत्नी और बच्चे को वहीं छोड़कर वापस अपने घर लौट आया और बाजार चला गया था। 

विज्ञापन

 

दिलेश्वर नागवंशी रात में शराब के नशे में घर पहुंचा। इस बीच उसके पिता रतिराम ने उसे बच्चे और पत्नी को भी वापस लाने की जिद करने लगे। ऐसे में पिता और पुत्र के बीच में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एकाएक दिलेश्वर ने पास रखी ईंट से अपने ही पिता रतिराम के सिर व चेहरे में आंख के पास हमला कर दिया। पुत्र की पिटाई के बाद लहूलुहान हालत में रतिराम की कुछ दी देर में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

 

जेल काम्पलेक्स में मिली महिला की लाश 

इसी तरह की दूसरी घटना में गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय में स्थित जेल कॉम्प्लेक्स में एक महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम डिलेश्वरी महंत (45) है, जो आसपास क्षेत्र में भीख मांगकर जीवन यापन करते आ रही थी और शराब पीने की आदि थी। 

 

गुरुवार सुबह जेल कॉम्प्लेक्स में ही महिला की लाश मिलने की सूचना पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed