{"_id":"6814610b2470dfce24019d8d","slug":"drug-addiction-became-fatal-in-shyang-woman-beaten-for-not-paying-for-alcohol-police-arrested-the-accused-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Murder: शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो सनकी युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Murder: शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो सनकी युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 11:56 AM IST
विवेक राजौरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विवेक राजौरिया
Updated Fri, 02 May 2025 11:56 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। घटना श्यांग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब छिरकुट गांव निवासी इतवारी बाई (55) को धोबिराम मंझवार (23) ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने हत्या इसलिए की क्योंकि वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्यांग थाना अंतर्गत छिरकुट निवासी इतवारी बाई घर पर अकेली रहती है। गुरुवार की सुबह घर पर थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला आरोपी 23 वर्षीय धोबी राम मंझवार उसके घर पहुंचा और इतवारी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इतवारी ने पैसा नहीं होने की बात कहते हुए पैसे देने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी इतवारी बाई के साथ गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसे आरोपी ने डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, पड़ोस में रहने वाली बीर सिंह मंझवार को जब चिल्लाने की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचे। जहां इतवारी खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस की सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन