फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DRM Sanjeev Kumar inaugurated under bridge in Durg

Durg: डीआरएम संजीव कुमार ने अंडर ब्रिज का किया उद्घाटन, खूबसूरत कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 17 May 2024 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 10:51 PM IST
सार

रायपुर रेल मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि भिलाई के सुपेला में बन रहे अंडर ब्रिज का मुआयना किया गया। इसके बाद 32 करोड़ की लागत से बनाए गए इस अंडर ब्रिज का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।
 

विज्ञापन
DRM Sanjeev Kumar inaugurated under bridge in Durg
अंडर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपेला को सेक्टर एरिया से जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा लगभग तीन साल पहले अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो कि अब पूरा हो चुका है। अंडर ब्रिज के दोनों तरफ खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो आकर्षण का केंद्र भी हैं। इस अंडर ब्रिज का रेलवे के डीआरएम संजय कुमार ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया और उद्घाटन के बाद ही अंडर ब्रिज से आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


रायपुर रेल मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि भिलाई के सुपेला में बन रहे अंडर ब्रिज का मुआयना किया गया। इसके बाद 32 करोड़ की लागत से बनाए गए इस अंडर ब्रिज का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। देश में हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए मुख्य रूप से रेलवे फाटकों को बंद किया जा रहा है और रेलवे फाटक के स्थान पर फ्लाई ओवर या अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन साल पहले सुपेला रेलवे फाटक को भी बंद किया गया था, जिसके बाद अब ट्रेन बिना किसी अवरोध के आवागमन कर सकेगी। टाउनशिप से दुर्ग की ओर 85 मीटर और पावर हाउस की ओर 95 मीटर लंबा है, इसकी चौड़ाई 8.5 मीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अंडर ब्रिज के अंदर वाले हिस्से के दीवार में तारामंडल तक का एहसास यहां से गुजरने वाले लोग कर सकेंगे। वहीं, अंडर ब्रिज के नीचे बरसाती पानी के निकासी के लिए बनाए गए जालीदार ड्रेनेज सिस्टम की गहराई और चौड़ाई भी नए सिस्टम का प्रयोग किया गया, जो बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या नहीं आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed