फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Driver dies after getting buried under coal while loading coal in Raigad

CG: रायगढ़ में ट्रेलर में कोयला लोड करते समय कोयले के नीचे दबा चालक, हुई मौत

Thu, 29 May 2025 03:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 May 2025 03:52 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में ट्रेलर में कोयला लोड करते समय चालक की कोयले के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Driver dies after getting buried under coal while loading coal in Raigad
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा के पास स्थित कोल डिपो में ट्रेलर में कोयला लोड करते समय चालक की कोयले के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 11 बजे ट्रेलर (क्रमांक CG 11 AB 3455) का चालक फूलचंद उरांव (32 वर्ष, निवासी झारखंड) कोयला लेने परसदा कोल डिपो पहुंचा था। कोयला लोडिंग के बाद वह अचानक लापता हो गया। आसपास के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार शाम को जब ट्रेलर से कोयला खाली किया गयातो उसी में फूलचंद का शव कोयले के नीचे दबा हुआ मिला। इस घटना से कोल डिपो में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कोयला लोडिंग के दौरान चालक ट्रेलर में मौजूद था और कोयले के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed