फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   driver crushed to death by truck in chhattisgarh dhamtari

Dhamtari: ट्रक खराब हुई तो मिस्त्रियों के साथ ठीक करने लगा चालक, स्टार्ट होकर उसे ही कुचलते हुए निकल गई

Mon, 23 Jan 2023 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि ट्रक पहले से ही गियर में था। स्टार्ट होते ही झटके से आगे बढ़ा और नकुल को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद ट्रक आगे दीवार से टकराकर रुक गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
driver crushed to death by truck in chhattisgarh dhamtari
ट्रक से कुचलकर चालक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ट्रक से कुचलकर उसके ही चालक की मौत हो गई। ट्रक खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए चालक अपने साथ दो मिस्त्रियों को लेकर पहुंचा। तीनों जमीन पर लेटकर ट्रक ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक स्टार्ट हो गया और चालक को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के दौरान दोनों मिस्त्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। मामला आमदी नगर पंचायत क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजिम के पोखरा निवासी नकुल साहू ट्रक चालक था। वह कुछ दिनों से आमदी में ही ट्रक से मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। एक दिन पहले ही उसका ट्रक बाजार चौक के पास खराब हो गई। उसे ठीक कराने के लिए उसने सोमवार को दो मिस्त्रियों को बुलाया। तीनों जमीन पर लेटकर ट्रक को नीचे से ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक स्टार्ट हो गया और नकुल को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रक पहले से ही गियर में था। स्टार्ट होते ही झटके से आगे बढ़ा और नकुल को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद ट्रक आगे दीवार से टकराकर रुक गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दोनों मिस्त्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई है। फिलहाल हादसे की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed