{"_id":"678f5a1121de89bc640ad3bb","slug":"dosa-maker-beats-up-pani-puri-vendor-due-to-personal-rivalry-in-korba-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आपसी रंजिश में डोसा बनाने वाले ने पानी पूरी का ठेला लगाने वाले को पीटा, फ्रैक्चर हुआ हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आपसी रंजिश में डोसा बनाने वाले ने पानी पूरी का ठेला लगाने वाले को पीटा, फ्रैक्चर हुआ हाथ
Tue, 21 Jan 2025 01:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:56 PM IST
सार
कोरबा जिले में व्यापारिक रंजिश के कारण एक युवक ने दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजगार की तलाश में एमपी के ग्वालियार से कोरबा के रामपुर क्षेत्र में पहुंचे एक युवक के साथ गांव में रहने वाले दूसरे युवक ने जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना में युवक को काफी चोट लगी है और उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। व्यापारिक रंजिश के कारण यह घटना घटी है। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया है, जिसके द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर के चैनपुर गांव में 26 वर्षीय सानू प्रजापति नामक युवक अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। वह पानी पूरी का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का पेट पलाता है। पिछले छह महिने से वो यहां रह रहा है। उसकी दुकानदारी अच्छी चलने लगी तो पास में ही डोसा की दुकान लगाने वाले युवक की दुकानदारी प्रभावित होने लगी। इसी बात से वो सानू से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कई बार दूसरे ग्रामीणों से उसे धमकी भी दिलवाई गई। इस बीच किसी बात को लेकर उसने सानू की जमकर पिटाई कर दी। घटना में सानू का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है। सानू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सानू की पिटाई की वजह स्थानीय और बाहरी होने का भी मुद्दा है। बाहर से आकर सानू का कमाना खाना गांव के कई लोगों को रास नहीं आ रहा था, जिसके चलते कई बार विवाद की स्थिती भी निर्मित हुई। बहरहाल पुलिस ने सानू का बयान लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।