फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Document verification for preparation for civil services exam under Rajiv Yuva Utthan Yojana on January 27-28

CG: राजीव युवा उत्थान योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

Fri, 16 Jan 2026 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Jan 2026 06:57 PM IST
सार

राजीव युवा उत्थान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा के बाद दस्तावेज का सत्यापन नवा रायपुर स्थित इन्द्रवती भवन के तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल क्रमांक 4 में 27 और 28 जनवरी को सबेरे 11 बजे से आयोजित की गई है।

विज्ञापन
Document verification for preparation for civil services exam under Rajiv Yuva Utthan Yojana on January 27-28
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीव युवा उत्थान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा के बाद दस्तावेज का सत्यापन नवा रायपुर स्थित इन्द्रवती भवन के तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल क्रमांक 4 में 27 और 28 जनवरी को सबेरे 11 बजे से आयोजित की गई है। योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की दिल्ली में रहकर तैयारी करने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके लिए 28 दिसम्बर 2025 को प्राक्कलन परीक्षा आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन नवा रायपुर अटल नगर स्थित इन्द्रावती भवन में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन दिनांक 27 जनवरी 2026 को सबेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 28 जनवरी को 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं एवं स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आय प्रमाण-पत्र और सभी अभ्यर्थियों के लिए नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्व-घोषणा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहने अथवा आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed