फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Discussion on climate change and natural farming, annual action plan of 4 agricultural science center approved

CG: जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक खेती पर मंथन, चार कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्ययोजना को मिली मंजूरी

Sat, 18 Jul 2026 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Jul 2026 04:11 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कृषि विज्ञान केंद्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 10वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Discussion on climate change and natural farming, annual action plan of 4 agricultural science center approved
चार कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्ययोजना को मिली मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कृषि विज्ञान केंद्रों की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 10वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक खेती, फसल विविधिकरण, कृषि नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए चारों कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्ययोजना को आवश्यक सुझावों के साथ मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने की। उन्होंने वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों से क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैल्यू एडिशन को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विस्तार सेवाएं निदेशक डॉ. एस.एस. टुटेजा ने प्राकृतिक खेती और फसल विविधिकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्वयं सहायता समूहों को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने तथा बेहतर मार्केट लिंकेज से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद के कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रमुखों ने अपने-अपने केंद्रों की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया तथा आगामी योजनाओं पर विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर की त्रैमासिक पत्रिका ‘इंदिरा किसान मितान’ और कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के विस्तार प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया।


बैठक में कृषि महाविद्यालय महासमुंद और धमतरी के डीन, कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चारों कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, 20 से अधिक प्रगतिशील किसान तथा दूरदर्शन, आकाशवाणी और लीड बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के सुझावों के आधार पर आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed