{"_id":"68bfcfc43cfb7b4798038cfd","slug":"diarrhea-outbreak-in-ganjaideh-of-balod-20-patients-admitted-to-hospital-medical-camp-started-in-village-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद के गंजाईडीह में डायरिया का प्रकोप: 20 मरीज अस्पताल में भर्ती, गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद के गंजाईडीह में डायरिया का प्रकोप: 20 मरीज अस्पताल में भर्ती, गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप
Tue, 09 Sep 2025 12:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:27 PM IST
सार
Diarrhea outbreak in Ganjaideh of Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम गंजाईडीह में डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार रात से अब तक लगभग 20 मरीजों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डायरिया के 20 मरीज अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम गंजाईडीह में डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार रात से अब तक लगभग 20 मरीजों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में गांव में मेडिकल कैंप लगाकर इलाज शुरू कर दिया है, वहीं पूरे ब्लॉक को अलर्ट पर रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों की जांच की और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जनपद अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में जलजनित बीमारियां तेजी से फैल रही थीं।
प्रभावित क्षेत्र में दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज को संक्रमण का मुख्य कारण माना जा रहा है। कई ग्रामीणों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा था, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने साफ पानी के टैंकर और दवाओं की समुचित व्यवस्था कराई है, साथ ही लोगों को जल शुद्धिकरण व स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जनपद अध्यक्ष ने बताया कि जरूरी उपायों के तहत गांव में विशेष निगरानी और साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, दो दिनों से नए मरीजों की संख्या में कमी आई है और अधिकांश भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है।

Diarrhea 20 patients admitted to hospital