फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Rs 1 crore 84 lakh embezzled from accounts of 23 farmers FIR lodged against HDFC Bank manager in Dhamtari

Dhamtari: 23 किसानों के खाते से 1 करोड़ 84 लाख का गबन, HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, ऐसे लगाया चूना

Sat, 11 May 2024 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 May 2024 02:30 PM IST
सार

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक करोड़ 84 लाख रुपये के हेराफेरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, अब तक 22 से 23 लोगों की शिकायत पर एक करोड़ 84 लाख़ रुपये की हेराफेरी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Rs 1 crore 84 lakh embezzled from accounts of 23 farmers FIR lodged against HDFC Bank manager in Dhamtari
HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के कुरूद स्थित एचडीएफसी बैंक में खाताधारकों का करोड़ों रुपये हजम करने वाले बैंक मैनेजर श्रीकांत टिनेटी और उसके सहयोगी तजेंद्र साहू के खिलाफ कुरूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि लोगों के खातों से बैंक के मैनेजर श्रीकांत टिनेटी और उसके सहयोगी तजेंद्र साहू ने बचत खाता, क्रेडिट कार्ड ऋण पुस्तिका एवं अन्य माध्यमों से अलग अलग तरह के लोन और खातों में जमा पैसे को आहरण करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। कुरूद के एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया गया। जिस पर कुरूद पुलिस ने प्रार्थी खाता धारकों और बैंक से आवश्यक दस्तावेज जुटाकर एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकांत टिनेटी और उसके सहयोगी कर्मचारी तजेंद्र साहू के खिलाफ 22 पीड़ित खाताधारकों की रिपोर्ट पर 1 करोड़ 84 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक करोड़ 84 लाख रुपये के हेराफेरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, अब तक 22 से 23 लोगों की शिकायत पर एक करोड़ 84 लाख़ रुपये की हेराफेरी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed