{"_id":"6a213d36531d87b3f8024278","slug":"police-arrested-three-accused-in-the-case-of-theft-of-gold-and-silver-jewellery-from-an-empty-house-in-village-kosamra-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4357468-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : ग्राम कोसमर्रा के सूने मकान में आभूषण चोरी का मामला, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : ग्राम कोसमर्रा के सूने मकान में आभूषण चोरी का मामला, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 04 Jun 2026 03:33 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:33 PM IST
सार
जिले एक सुने मकान से सोने चांदी आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी का मामला सामने आया था।जिसपर धमतरी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : credit
विस्तार
धमतरी जिले एक सुने मकान से सोने चांदी आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी का मामला सामने आया था।जिसपर धमतरी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किया गया है।वही पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेजा गया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा के रहने वाले कृष्ण कुमार कोसरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 13 मई 2026 को वह अपने परिवार के साथ ग्राम अभनपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे।
विज्ञापन
17 मई को वापस लौटने पर देखा की घर का मुख्य दरवाजा एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया।वही भखारा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान संदेही घनश्याम यादव निवासी ग्राम कोसमर्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी निवासी ग्राम कोसमर्रा के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।वही चोरी के आभूषण को आरोपियों ने सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ,रायपुर को भेजने के लिए देना बताया।जिसपर पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार उससे चोरी के आभूषण को जब्त किया गया है।वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : credit