{"_id":"6a717552f19c99b621062512","slug":"a-mahanadi-aarti-was-organized-at-the-rudreshwar-mahadev-temple-ghat-modeled-after-the-maa-ganga-aarti-of-varanasi-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4574549-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में वाराणसी के मां गंगा की आरती की तर्ज पर महानदी की आरती का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में वाराणसी के मां गंगा की आरती की तर्ज पर महानदी की आरती का हुआ आयोजन
Tue, 04 Aug 2026 05:59 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:59 PM IST
सार
रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में सोमवार की रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर घाट में पहले सावन सोमवार के उपलक्ष में गंगा आरती की गई। सात पंडितों के द्वारा एक साथ मंत्र उच्चारण करते हुए महानदी चित्रोत्पला की आरती शुरू की गई।
विज्ञापन
रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में महानदी की आरती
विस्तार
धमतरी जिले के रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में सोमवार की रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर घाट में पहले सावन सोमवार के उपलक्ष में गंगा आरती की गई। सात पंडितों के द्वारा एक साथ मंत्र उच्चारण करते हुए महानदी चित्रोत्पला की आरती शुरू की गई। इस गंगा आरती में धमतरी ही नहीं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सावन माह के पहले सोमवार में रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। जब वाराणसी में मां गंगा की आरती की तर्ज पर धमतरी में युवा ब्रिगेड के द्वारा महानदी की आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने बताया कि धमतरी जिले में महानदी रुद्रेश्वर घाट पर पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया है। आरती को देखकर बनारस का अनुभव हो रहा था। जो कि गंगा आरती हर वर्ष इसी तरह सावन में हर सोमवार को किया जाना चाहिए।
बताया कि गंगा आरती देखने के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी हुई थी फिर भी सभी भक्त गंगा आरती देखने के लिए और शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे।आयोजन कर्ता युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने बताया कि महानदी रुद्रेश्वर घाट में पहली बार गंगा आरती का प्रयास किया गया है। कुछ महिने पहले युवा ब्रिगेड के सभी साथियों के मन में गंगा आरती करने की बात उठी। लगातार आने वाले तीन सोमवार तक सावन में यह गंगा आरती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि पहले सोमवार की अपेक्षा आने वाले सोमवार को भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों बताया कि ऐसी कार्यक्रम की कल्पना किसी ने नहीं की थी रुद्रेश्वर कॉरिडोर की बात जो कहा जा रहा है। उसमे गंगा आरती भी शामिल है और एक अच्छी पहल बनारस वाराणसी के तर्ज पर महानदी तट पर देखने को मिला है।