फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   13-year-old student dies after venomous snakebite; village plunged into mourning.

धमतरी: खाना खाने के बाद जमीन पर सोया था 13 वर्षीय छात्र, करैत सांप के डसने से मौत, गांव में छाया मातम

Wed, 02 Sep 2026 07:30 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

अटंग गांव में 13 वर्षीय कक्षा आठवीं के छात्र की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। रात में सांप के काटने के बाद परिजन उसे कुरूद अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
13-year-old student dies after venomous snakebite; village plunged into mourning.
जहरीले सांप के काटने के चलते छात्र की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय कक्षा आठवीं के छात्र की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अटंग निवासी गिरिराज बया (13), पिता शिवशंकर, 1 सितंबर की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर में जमीन पर सोया था। देर रात करीब 2 बजे उसने अपने पिता को जगाकर सांप के काटने की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल कमरे की लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर के पास करैत सांप मौजूद था।
विज्ञापन


सांप के काटने के बाद गिरिराज की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन बिना देरी किए उसे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण खेतों, जंगलों और निचले इलाकों में पानी भरने से सांप और अन्य जहरीले जीव सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की जाती है। घटना के बाद अटंग गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed