फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma made a surprise inspection of rehabilitation center in forest village of Mulla in CG

Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वनांचल ग्राम मुल्ला के पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

Sun, 09 Nov 2025 04:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Nov 2025 04:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma made a surprise inspection of rehabilitation center in forest village of Mulla in CG
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी ली और पुनर्वासित युवाओं से सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र में रह रहे युवाओं की सभी मूलभूत आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे अधिक कुशल बन सकें और दीर्घकालिक रोजगार से जुड़ सकें।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने युवाओं से उनकी शिक्षा, खेती और पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्वासित परिवारों के सदस्यों को केंद्र में अपने परिजनों से मिलने की सुविधा दी जाए। साथ ही, सभी युवाओं के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार सहमत हों तो पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा, विधानसभा सत्र के दौरान युवाओं को रायपुर भ्रमण पर ले जाकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विधानसभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम
माओवाद की राह छोड़ चुके युवक-युवतियों को फिलहाल कौशल प्रशिक्षण केंद्र मुल्ला भानुप्रतापपुर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां उन्हें काष्ठ शिल्प, राजमिस्त्री और इलेक्ट्रिशियन जैसे एडवांस ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। केंद्र में कुल 66 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें 52 पुनर्वासित युवा और 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। इनमें से 36 को काष्ठ शिल्प, 15 को राजमिस्त्री और 15 को इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि ये युवा स्वावलंबी बनकर समाज की मुख्यधारा में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाली, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम जी.डी. वाहिले, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक और लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सुनील नेताम सहित जिले और ब्लॉक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed