फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy Chief Minister Vijay Sharma reached Sukma Rehabilitation Center

CG: पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई चौपाल, खुद बैठकर युवाओं के बनवाये आधारभूत दस्तावेज

Sun, 23 Nov 2025 05:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Nov 2025 05:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं के साथ चौपाल लगाई।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Vijay Sharma reached Sukma Rehabilitation Center
पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं के साथ चौपाल लगाई। उपमुख्यमंत्री जमीन पर बैठकर युवाओं से बातचीत करते नजर आए, जिससे माहौल सहज और आत्मीय हो गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई युवाओं ने बताया कि उनके आधारभूत दस्तावेज अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत जिला प्रशासन को दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए और खुद अधिकारियों के साथ बैठकर प्रक्रिया की निगरानी की। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड हेतु आवेदन वहीं पर कराया गया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने युवाओं के स्वास्थ्य और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और पुनर्वास केंद्र में मेडिकल कैंप लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं के परिवार उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें बिना रोकटोक मिलने दिया जाए। वहीं जिन युवाओं के परिजन जेल में हैं, उनके लिए भी मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा विवाह करना चाहता है तो सरकार सामूहिक विवाह की व्यवस्था कराएगी। साथ ही इन युवाओं को विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर ले जाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी देने की घोषणा भी की गई। पुनर्वास केंद्र में युवाओं को राज मिस्त्री, कृषि, सिलाई समेत विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed