फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body thrown on road after killing farmer in kawardha

Kawardha: सुबह घर से निकला किसान, देर रात सड़क किनारे मिली लाश; पीट-पीट कर मार डाला

Wed, 19 Oct 2022 03:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Oct 2022 03:10 PM IST
सार

सड़क किनारे युवक की खून से सनी लाश मिली है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा तय होगी। 
 

विज्ञापन
dead body thrown on road after killing farmer in kawardha
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में एक किसान को पीट-पीट कर मार डाला गया। उसका शव मंगलवार देर रात सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। किसान सुबह अपने घर से निकला था। फिर नहीं लौटा। किसान की हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


देर रात सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बानो निवासी विश्वनाथ पाली (22) खेती-किसानी करता था। वह मंगलवार सुबह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जब शाम तक भी विश्वनाथ घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन




शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। दोपहर में शव की शिनाख्त विश्वनाथ के रूप में हुई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। तब तक परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के सही कारण के लिए रिपोर्ट का इंतजार
एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया की पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो मे सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। मृतक का नाम विश्वनाथ पाली था और वह गांव का ही स्थानीय निवासी था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल पाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed