{"_id":"65f0574db3155eae1e0188f3","slug":"dead-body-of-girl-missing-for-three-days-found-in-canal-in-korba-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तीन दिन बाद युवती की नहर में मिली लाश, नहाने के दौरान हुई थी लापता; भाई बोला- तैरना आता था फिर कैसे डूब गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तीन दिन बाद युवती की नहर में मिली लाश, नहाने के दौरान हुई थी लापता; भाई बोला- तैरना आता था फिर कैसे डूब गई
Tue, 12 Mar 2024 06:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:53 PM IST
सार
कोरबा में तीन दिन पहले एक युवती नहर में नहाने के दौरान लापता हो गई थी। वहीं, आज उसका शव बरामद किया गया है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचानामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्री जमनीपाली क्षेत्र में एक युवती का शव जल संसाधन विभाग की नहर में मिला है। युवती स्नान करने के दौरान अचानक लापता हो गई थी और तब से उसकी खोजबीन हो रही थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचानामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दर्री बस्ती निवासी ममता जायसवाल रविवार को नहर में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह अचानक लापता हो गई। स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों ने उसे तलाश की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। घटना के तीसरे दिन नहर के एक स्थान पर उसे मृत पाया गया। स्थानीय नागरिक रमेश ने बताया कि शव नहर में बहते हुए आ रहा था, जिस पर वे लोग हरकत में आये
विज्ञापन
युवती का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग काफी संख्या में यहां पर इकट्ठे हो गए। इस बीच मृतका की पहचान उसके भाई अमित जायसवाल के द्वारा की गई। अमित ने बताया कि बहन को तैरना आता था, लेकिन वह फिसलने के बाद जो नीचे गिरी तो फिर लापता हो गई। अमित ने यह भी बताया कि वह नहाने गई थी और उसे तैरने भी आता था, लेकिन अचानक वह कैसे डूब गई यह उसकी भी समझ से परे है। घटना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उसके कपड़े नहर के ऊपर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि यूपी की लापता होने की सूचना के बाद खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया है। युवती का शव बरामद करने के साथ पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए कोरबा भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।