{"_id":"5fb39cc3a04af65c0a1ead88","slug":"dead-bodies-of-five-family-members-recovered-including-two-women-and-two-children-police-investigating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद, मृतकों में महिला और बच्चे हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद, मृतकों में महिला और बच्चे हैं शामिल
Tue, 17 Nov 2020 03:19 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव में पुलिस ने कमलेश साहू (35 वर्ष), उसकी मां ललिता बाई (60 वर्ष), कमलेश की पत्नी प्रमिला (30 वर्ष), बेटी कीर्ति (10 वर्ष) और बेटे नरेंद्र (छह वर्ष) के शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि पुलिस को आज सुबह घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने घर से शवों को बरामद कर लिया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि परिवार की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि कमलेश ने परिवार की हत्या कर के फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस को पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी।
विज्ञापन
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने का निर्देश दिया है।