{"_id":"67484cf306416a7d2a011df5","slug":"dayal-singh-who-became-beo-by-making-fake-letter-arrested-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: फर्जी लेटर बनाकर बीईओ बनने वाले दयाल सिंह गिरफ्तार, मंत्रालय का फर्जी लेटर बनाकर बना था बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: फर्जी लेटर बनाकर बीईओ बनने वाले दयाल सिंह गिरफ्तार, मंत्रालय का फर्जी लेटर बनाकर बना था बीईओ
Thu, 28 Nov 2024 04:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:29 PM IST
सार
कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल का नाम दयाल सिंह है, जो बीते दिनों मंत्रालय का फर्जी लेटर बनाकर बीईओ बन गया था।
विज्ञापन
प्रिंसिपल दयाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने एक शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल का नाम दयाल सिंह है, जो बीते दिनों मंत्रालय का फर्जी लेटर बनाकर बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) बन गया था। बाद में जब डीईओ (डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर) को शक हुआ तो जांच कराई गई, तब लेटर फर्जी निकला। ऐसे में आरोपी दयाल सिंह के खिलाफ कोतवाली थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 336(3), 338, 340(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को दयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार दयाल सिंह विवादों में रहे हैं। एक बार पूर्व में भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। बोड़ला में बीईओ रहने के दौरान अपने ही महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी मामले में राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया था, लेकिन इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन